@यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर / एक लाख रुपए के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार माओवादी गणेशराम कड़ियाम, रेंज कमेटी अध्यक्ष ( रावघाट एरिया कमेटी) ( ईनामी एक लाख रूपये) था ।
29 मार्च 2023 को थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा के नेतृत्व में थाना व डीआरजी की टीम माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सली गश्त सचिंग पर ग्राम मरकानार, केसोकोड़ी मिर्चीपारा, नयापारा कि और आगे बढ़ रहे थे कि आरोपी माओवादी गणेश कड़ियाम पिता स्व. मोन्दूराम कड़ियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नयापारा केसोकोड़ी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तब पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा थाने के अपराधों में जारी स्थायी वारंट के अपराध के संबंध में तथा विभिन्न माओवादी घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा माओवादी संगठन में रेंज कमेटी अध्यक्ष के रूप में सक्रिय सदस्य के रूप में 2008-09 से काम करना तथा थाने के विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल होकर अन्य माओवादी साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त माओवादी हत्या, लूट, आगजनी, बलवा, जैसे गंभीर अपराधों को घटित किया है ।

उक्त आरोपी माओवादी गणेश कड़ियाम लगभग 10 वर्षों से कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय था तथा विभिन्न घटनाओं में सम्मिलित रहा है तथा वर्ष 2015 में अपने माओवादी साथियों के साथ कोयलीबेड़ा पानीडोबीर मार्ग में सुरक्षा दे रहे जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए बम विस्फोट किया था जिसमें पुलिस के 02 जवान शहीद हुये थे। आरोपी को आज दिनांक 29.03.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
थाने में पंजीबद्ध अपराध एवं धाराऐं निम्न है:-
अप.क्र. 15/16
धारा 147, 148, 149, 307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट
क्र. 1
थाना कोयलीबेड़ा
27/17 147, 148, 149, 307 भादवि., 25, 27 आम्र्स एक्ट, 16, 20, 38 (2), 39(2) UAPA ACT 147, 148, 149, 307 भादवि. 25.27 आर्म्स एक्ट 16,20,36 (2), 39 (2) UAPA ACT 1967 147, 148, 149, 427435 10,13,, 38 (2), 39(2) UAPA ACT 1967
04/22
2 3 4 5 6
20/22
21/22147, 148, 149, 427,435, भाववि., 10, 13.38 (2), 39(2) वि.वि.कि.
सिकसोड़
56/10 147, 148, 149, 364,365,302 भादवि., 25, 27 आम्र्स एक्ट
01 02
03
कोयलीबेड़ा
स्थाई वारंट
01/10 397,307,34 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट 147, 148, 149, 307, 302 भादवि.25, 27 आम्र्स एक्ट, 4.5 वि.प. अधि.
14/11
15/11
307 भादवि., 4.5 वि.प. अधि.