
नगरी , अभिनव अवस्थी@
*सीएम के आगमन से दुगली, नगरी, सिहावा व कुकरेल की हुई उपेक्षा*
//सिहावा क्षेत्र में सीएम का आगमन-
उपेक्षा से टूटा लोगों का मन//
नगरी- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में आगमन से उम्मीद थी कि चंहुमुखी विकास संभव होगा। परंतु मुख्यमंत्री के आगमन से दुगली, नगरी, कुकरेल सहित सिहावा के आसपास के लोगों को निराशा हाथ लगी।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने मुख्यमंत्री के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के आगमन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। डोंगरडूला -दुगली- सिंगपुर क्षेत्र के किसानों द्वारा वर्षों से सोंढूर नहर नाली विस्तार की मांग और दुगली में राष्ट्रीय बैंक की मांग की जा रही है लेकिन वर्तमान सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपेक्षा वर्तमान सरकार ने की है। राजीव गांधी की प्रतिमा पिछले 2 वर्षों से कपड़े से लिपटी है उसकी मरम्मत तक कराने की सुध वर्तमान सरकार ने नहीं ली। जिस स्कूल के बच्चों से पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी मिले थे उस स्कूल की हालत बद से बदतर है उसकी सुध न तो विधायक ने ली है न ही सरकार ने।
इसी तरह मुख्यालय नगरी में उनकी महत्वाकांक्षी योजना आत्मानंद स्कूल को जितना समय बनाने में लगा उसके बनने के बाद उससे ज्यादा समय लोकार्पण के इंतजार में लग गए। नया स्कूल भवन धूल खा रही है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दुगली आगमन हुआ था उसके बाद बोराई, फिर कर्णेश्वर धाम सिहावा फिर कोटेश्वरधाम। इन चारों जगह पर उन्होंने क्या-क्या घोषणा की थी? क्या उन घोषणाओं पर अमल हो गया है?
दुगली आगमन के दौरान सिंगपुर में कालेज स्थापना की घोषणा उन्होंने की थी जिसका अभी तक अता पता नहीं है। इस तरह बोराई आगमन के समय फूड पार्क की स्थापना की घोषणा की थी जिसका आज तक पता नहीं है। वहीं कर्णेश्वर धाम आगमन के दौरान सिहावा में राष्ट्रीयकृत बैंक की घोषणा उन्होंने की थी। कोटेश्वर आगमन पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के वैद्य लोगों के लिए विशाल प्रयोगशाला बनाने की घोषणा की थी जिसका अभी तक अता पता नहीं हैl
अच्छा होता माननीय मुख्यमंत्री अपने पिछले दौरों की समीक्षा कर लेते। दुगली -नगरी -सिहावा व कुकरेल के आसपास के ग्रामीणों की निराशा हुई है। अभी तक सिहावा विधायक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत नहीं है।
मर्ज कहीं और का लेकिन ईलाज कहीं और का कर रही है ये सरकार।
