आईईडी ब्लास्ट ,बीएसएफ के दो जवान घायल , कोयलीबेड़ा के चिलपरस …

कांकेर / कांकेर जिले के कोयलीबेडा  के चिलपरास से बीएसएफ के जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे. चिलपरस के पास बने नाले में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी तभी दो जवान आईईडी के चपेट में आने से घायल हो गए.  प्राप्त जानकारी अनुसार घायल जवानों का नाम सुशील कुमार और छोटूराम बताया जा रहा है। घायल जवानों को उपचार के लिए कोयलीबेड़ा अस्पताल लाया गया है. इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने की है।

खबर पर अपडेट जारी है …