
कांकेर
@यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
*स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कराया गया मैराथन दौड़*
काँकेर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का शुरुवात भाजपा कार्यालय अल्बेलापारा कांकेर से जिसमे बालक एवं बालिकाओं द्वारा बड़ चढ़ कर भाग लिया गया। जिसमे भाजपा के प्रदेश मंत्री महेश जैन, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, अभिषेक तिवारी भरत मटियारा, अरूण कौशिक, आशा राम नेताम,, ईश्वर कावड़े, टेकेश्वर जैन, उत्तम जैन, गिरधर यादव, जयंत अटभैया, जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा पांडे, जिला महामंत्री अंशु शुक्ला, संजू साहू, मनीष जैन, योगेश साहू, शहर अध्यक्ष घनेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, मोनू यादव, महामंत्री पीयूष वालेचा, जतिन अटभैया, विक्रांत सर्वा, सुनील गुदयारी, दिपंशु जैन एवं पूर्व सैनिक तेशवर जैन, कौशल सिन्हा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया। जिसमे मैराथन दौड़ भाजपा कार्यालय से शुरू होकर न्यू बस स्टैंड के पास आ कर समाप्त किया गया, जिसमे बालक वर्ग में प्रथम गुलाब मरकाम चिपरेल, द्वितीय संदीप कुमार आतुरगांव, तृतीय तम्रध्वज धनोरा एवं बालिका वर्ग ने भी बढ़चढ कर हिस्सा लिया, एवं न्यू बस स्टैंड मे प्रतिभागी को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुरूस्कार की घोषणा किया गया था इनाम को तत्काल कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी को पुरुस्कृत किया गया।
