कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव समापन समारोह में उपस्थित हुए

कांकेर 

@अभिषेक सिंह ठाकुर

*डुवा में आयोजित एनएसएस शिविर का समापन किया

गया*

 

दुर्गुकोंदल:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकोंदल के द्वारा 7 दिन विशेष शिविर डुवा में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न गतिविधियां हुए। गाँव मे परियोजना कार्य के तहत विद्यालय परिसर की सफाई, तालाब की सफाई,नाले की सफाई, नल के आसपास सफाई,कचरा आदि कार्य किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव ने समापन समारोह में उपस्थित स्वयं सेवक – सेविकाओं, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों मे व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करना है। हमको युवाओ के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार पर चलते हुए जनजागरूकता का कार्य करना है।श्री हेमंत ध्रुव ने ग्रामवासियों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक – सेविका केवल यहा जागरूक करने आए है बाकी सब गाँव ले लोगों की ही करना है। अध्यक्ष ने सभी स्कूली बच्चों को उनकी उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे से पढ़कर माँ – बाप और क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।जिसका आज समापन जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हेमंत ध्रुव( जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर) अध्यक्षता श्रीमान चरण सिंह दुग्गा( ग्राम पंचायत तरहुल उपसरपंच) विशेष अतिथि श्रीमती शांति बाई बघेल(जिला पंचायत सदस्य कांकेर),श्री आकाश यदु (विधानसभा अध्यक्ष भानुप्रतापपुर )श्रीमान राजू संधोडिया ( जिला संयोजक कांकेर)श्रीमान देवेंद्र टेकाम (जनपद सदस्य दुर्गुकोंदल),श्री मेरसिंह दुग्गा,श्री लालचंद दुग्गा(अध्यक्ष आई टी सेल दुर्गुकोंदल),श्रीमंगतू राम बोगा(पटेल),श्री सोमदेव कोरेटी(अध्यक्ष राजीव युवा मितान तरहुल),श्री मेसो राम बोगा,श्री मानु राम बोगा(गायता),संचालक श्री अशोक उईके, श्री रैन सिंह दुग्गा,श्री रैनु राम दर्रों, श्री मुरहा राम दुग्गा,श्री चंपालाल ताम्रकार, श्री मान न.स उसेंडी,श्री नारायण गांवड़े,श्री देवराज गावड़े,श्री सगराम बोगा,हाटकोंदल NSS के प्रभारी श्री शोभित राम पाल, श्रीमती रुखमडी सोरी ,श्रीमति वन्दना ठाकूर,ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Express MPCG