*जिलास्तरीय लाख किसान मेला का हुआ आयोजन, झारखंड से आये वैज्ञानिकों ने तकनीकी विधियों की दी जानकारी*

*जिलास्तरीय लाख किसान मेला का हुआ आयोजन, झारखंड से आये वैज्ञानिकों ने तकनीकी विधियों की दी जानकारी*

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

*कांकेर* – लाख उत्पादक किसान समिति जिला कांकेर के द्वारा किसानों के लिए किसानों के द्वारा लाख किसान मेला 14 मार्च को प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति ग्राम भानबेड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानूप्रतापपुर विधानसभा की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस बी आजाद ,भारतीय राल एवं गोंद अनुसंधान संस्थान रांची झारखंड सेवानिवृत्त राज्य वन सेवा ए आर ठाकुर, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर डॉ एस के मरकाम की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

लाख उत्पादक समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम मंडावी ने मेला का मुख्य उद्देश्य बताया कि लाख किसान को किसान से जोड़कर लाख उत्पादन करना जिससे लाख बीज उपलब्धता में आत्मनिर्भर होंगे एवं स्थानीय तकनीकी विशेषज्ञों को मेला में जोड़कर मौसम परिवर्तन से लाख फसल नुकसान को अवगत कराना, नवाचार शिक्षकों की गतिविधि से नये किसान को जोड़ना, लाख आधारित लघु उद्योग स्थापित कर युवाओं को स्थानीय रोजगार पैदा कर स्वावलंबी बनाना, लाख पोशक पौधारोपण हेतु प्रचार प्रसार हरियाली के साथ अतिरिक्त लाभ कराना ,वरिष्ठ वैज्ञानिक एस बी आजाद ने लाख पालन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी देते हुए लाख उत्पादक समिति से जुड़े कृषको को प्रेरित करते हुए कहा कि कांकेर जिला को छत्तीसगढ़ राज्य से ही नहीं पूरे देश में प्रथम स्थान लाने प्रेरित किया ।

लाख किसान मेला का आकर्षक प्रदर्शनी रांची से बुलाया गया लाख आर्टिजन द्वारा लाख से निर्मित लाख चूड़ी, सिंगार सामग्री ,लाख सुविधा केंद्र कांकेर ने लाख खेती संबंधित टूलकिट कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा मिलेट एवं लाख प्रदर्शनी स्थानीय महिला समूह द्वारा महुआ लड्डू का प्रदर्शन रहा । लाख पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषिको अशोक सर्फे ,नागेश्वर भास्कर, एवन शोरी, लखन दर्रो, भागवत कांगे, जागेश्वर सिन्हा ,गणेश महावीर, कनश बघेल, श्रीमती ललिता पटेल, श्रीमती मालती मंडावी को श्रीफल ,शाल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विधायक सावित्री मंडावी ने लाख कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लाख को कृषि का दर्जा दिया है एवं किसानों को लाख खेती के लिए कृषि ऋण की भांति लाख लोन लेकर खेती करने की सुविधा प्रदान की है जिसमें किसानों को लाख पालन करने हेतु आवश्यक सामग्री बीज क्रय कर लाख खेती अपनाएं और लाभ कमाएं विधायक मंडावी ने कहा कि लाख लगाएं लाखो कमाए उन्होंने कहा समिति को 20,000 सहयोग राशि प्रदान किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा वनोपज लाख खेती को वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन करने कृषकों को उत्साहित कर लाख पालन में जोड़कर लाख उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया एवं राज्य सरकार द्वारा 65 वनोपज का समर्थन मूल्य में खरीदी की जानकारी दिया जिसमें छत्तीसगढ़ को देश दुनिया में पहचान मिला कांकेर में लाख की वैज्ञानिक खेती की शुरुआत करने वाले एआर ठाकुर, शक्तिधर कोइरी लाख सुविधा केंद्र रांची एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एस बी आजाद की समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वैज्ञानिक एस के मरकाम श्रवण शुक्ला लैम्प्स अध्यक्ष ममता ठाकुर ,जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता, किशोर नेताम सुनहरे गजेंद्र ,गणेश सोनी, अकरम कुरैशी वेदप्रकाश देवांगन, समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र निषाद,सचिव लोकेश सिन्हा, संरक्षक अशोक सर्फे, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता पटेल, भागवत कांगे,पवन कांगे,प्रमोद कोमरे, समिति सलाहकार एवं एक्सीक्यूटिव नरेन्द्र पटेल ,आर एस मंडावी,एस डी ओ सहायक वन क्षेत्रपाल मनीष जैन एवं वन विभाग के कर्मचारी ,महुआ लड्डू महिला समूह भानबेड़ा, मिलन विश्वकर्मा महासमुंद ,श्रवन शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।

Express MPCG