होली खेलकर घर वापस आ रहे तारगांव के दो युवक गारे गांव के पास बाइक से गिरकर हुए घायल,एक युवक जिला अस्पताल रिफर

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के तारगांव निवासी रोशन नेताम पिता बालसिंह नेताम उम्र 14 वर्ष और रविकांत यादव पिता सुरेश यादव 23 वर्ष बाइक से गिरकर घायल हो गए, रोशन को सर में गंभीर चोट आने के चलते जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

जानकारी अनुसार रोशन और रविकांत अपने दोस्तो के साथ होली खेलने आस पास गांव में घूम रहे थे, होली खेलने के बाद अपने दोस्तो के साथ घर वापस आने के दौरान गारे गांव के पास एक बाइक में सवार रोशन नेताम और रविकांत बाइक से गिर गए, बाइक से गिरने से दोनों युवक घायल हो गए, घायलों को उनके दोस्तों के द्वारा तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। इस दुर्घटना में रोशन नेताम के सर पर गंभीर चोट आई है वही रविकांत यादव के सर पर मामूली चोट आई है, रोशन नेताम को सर में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।