स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा  समय 3:00 बजे भानुप्रतापपुर नगर में प्रवेश

@अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर

दिनांक 3 मार्च को स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा  समय 3:00 बजे भानुप्रतापपुर नगर में प्रवेश करेगी संत समाज का संगोष्ठी कार्यक्रम शाम 5:00 बजे श्री शिव गायत्री मंदिर दल्ली रोड में होगा नारायणपुर शीतला मंदिर प्रवेश द्वार पर भानुप्रतापपुर के समस्त सनातन धर्मावलंबी पहुंचकर संत समाज का स्वागत वंदन करते हुए पदयात्रा के साथ लेकर नगर प्रवेश करेंगे जिसमें भारी संख्या में भानुप्रतापपुर सम्बलपुर के समस्त मंदिर समितियो के सदस्य व भक्त गण के द्वारा पिपलेस्वर महादेव मंदिर(इण्डेन गैस एजेंसी) पास स्वागत सत्कार उसके बाद मेन चौक भानुप्रतापपुर में साधु-संतों की सभा का भी आयोजन किया गया है भानुप्रतापपुर,सम्बलपुर के समस्त जनता जनार्दन श्रद्धालु भक्तों गण अपने सनातन हिंदू धर्म के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।