घोटिया गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

कांकेर

योगेन्द्र सिंह बैस @

घोटिया गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी * कांकेर पुलिस के हाथ आये घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी * मृतक के बेटे ही निकले हत्या के मास्टर माईन्ड सगे बेटों एवं चचेरे भाई ने अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना का अन्जाम * मृतक देवी देवता की पूजा , बैगा गुनिया का काम करता था * मृतक की ग्राम देवी देवता की अर्जी विनती अपने हिसाब से करने और लोगों पर धौंस जमाने के कारण गांव वाले बेटों को ताना मारते थे * मृतक ने अपने बेटों को फसल का पैसे देने से किया था मना । * गांव वालों के ताना से अपमानित होने और हाल में पैसों का लेन देन में विवाद • घटना के बाद पुलिस टीम के लगातार गांव में कैम्प कर पुछताछ एवं विवेचना पर हुआ खुलासा • घटना में प्रयुक्त रस्सी और डण्डा एवं पहचान छुपाने मुंह ढंकने में प्रयोग किया गया गमछा एवं मोटरसायकल तथा घटना के समय आरोपीयों के पहने हुये कपड़ों को किया गया जप्त ● गिरफ्तार आरोपी 1. तुरसेन कुमेटी पिता स्व . दरीयाब कुमेटी उम्र 27 वर्ष सा . पोटिया 2. नरसींग कुमेटी पिता स्व . दरीयाब कुमेटी उम्र 25 वर्ष सा . पोटिया हाल : – साल्लेभाट पीढ़ापाल 3. सनत कुमार सा . घोटिया दुग्गा पिता नंदलाल दुग्गा उम्र 23 वर्ष सा . घोटिया 4. अजय कुमेटी पिता दयालु कुमेटी उम्र 23 वर्ष पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ . अनुराग झा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा दिनांक 06.01.2023 को घोटिया में बुजुर्ग मृतक दरीयाब कुमेटी पिता स्व . कनेसिंग कुमेटी उम्र 62 वर्ष सा . घोटिया नाकापारा निवासी ग्राम घोटिया थाना कांकेर के हत्या के मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कांकेर में दिनांक 06.01.2023 को मृतक की पत्नि ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 05.01.2023 के रात में 12.30 बजे चार अज्ञात नकाब पोश व्यक्तियों द्वारा मृतक को घर से खींचकर ले जाकर घर के पास खेत में हत्या कर दिये हैं मृतक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध थाना कांकेर में अपराध क .07 / 23 धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी कांकेर के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिया था ।विवेचना में घटना की परिस्थिति एवं मृतक के बैगा गुनिया होने के आधार पर आरोपीगण आसपास के ही होने के आशंका पर विवेचना का केन्द्र बिन्दु घटना स्थल से ग्राम घोटिया और आसपास के क्षेत्र को निर्धारित किया जाकर थाना ककिर एवं सायबर सेल टीम द्वारा गांव में कैम्प कर एक एक कड़ी जोड कर बारिकी से विवेचना में लगातार ग्राम घोटिया में मृतक से संबंध रखने वाले लोगों एवं परिजनों से लगातार पुछताछ किया जाकर जानकारी एकत्र किया गया । पुछताछ में मृतक के परिजन बार – बार बयान बदल रहे थे तथा तथ्यों को बदलकर प्रस्तुत कर रहे थे विवेचना में ज्ञात हुआ कि मृतक दरीयाव कुमेटी के द्वारा गांव के लोगों पर धौंस जमाने एवं ग्राम देवी देवता की अर्जी विनती को अपने तरीके से करने के कारण गांव के लोग मृतक का विरोध करते थे इस संबंध में गांव में समय – समय पर विवाद होता था जिसके कारण मृतक के बेटों को ग्रामवासी ताना मारते थे कि मृतक के कारण ही गांव में अशांति और झगड़ा होता था और इस कारण मृतक के आरोपी बेटों को क्षोभ होता था अपमानित महसूस करते थे । हाल ही में मृतक के द्वारा थान के फसल बिक्री कर मिले पैसों को अपने बेटों को देने से मना कर दिया था विवेचना में ज्ञात तथ्यों के आधार पर मृतक के परिजनों को तलब कर पुछताछ के दौरान मृतक के दोनों बेटे हर बार अपना कथन बदल रहे थे जिसके कारण मृतक के दोनों बेटों को एकत्र परिस्थितिजन्य साक्ष्यों विश्लेषण एवं दक्षता पूर्वक मनोवैज्ञानिक तरिके से पृथक – पृथक पुछताछ करने पर आरोपीयों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और मृतक की ग्राम देवी देवता की अर्जी बिनती अपने हिसाब से करने और लोगों पर धौंस जमाने के कारण गांव वाले बेटों को ताना मारने एवं हाल ही में धान बिक्री की रकम बेटों को नहीं देने कारण विवाद होने के तत्कालिक कारणों से मृतक के दोनों सगे बेटे आरोपी तुरसेन कुमेटी एवं नरसिंग कुमेटी ने अपने गांव के ही चचेरे भाई अजय कुमेटी व अन्य साथी सनत कुमार दुग्गा के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई शराब पीकर दिनांक 05.01.2023 रात्रि में मृतक के खेत के लाड़ी में पहुंचकर घर की बिजली को काटकर अंधेरे में अपने चेहरों को कपड़ो से ढंककर मृतक के घर रात्रि 12.00 बजे पहुंचे और आवाज देकर बुलाये मृतक के बाहर निकलते ही घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिये और मृतक के मुंह को दबाकर खींचते हुये बोर के पास ले जाकर लकड़ी से सिर में प्रहार कर एवं रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दिये एवं आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ में लटका दिये थे और सभी अलग – अलग रास्ते से अपने अपने घर चले गये विवेचना के दौरान आरोपीयों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया इन्होने जुर्म स्वीकार किया आरोपीयों के कब्जे से प्रयुक्त रस्सी और डण्डा एवं पहचान छुपाने मुंह ढंकने में प्रयोग किया गया गमछा एवं मोटरसायकल तथा घटना के समय आरोपीयों के पहने हुये कपड़ों को किया गया जप्त किया गया है आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है । मामले के खुलासे में थाना कांकेर के उपनिरीक्षक उत्तम तिवारी , सत्येन्द्र सिंह , भागवत चालकी , प्र.आर. अर्जुन मरकाम , ओमप्रकाश कृशान , सायबर सेल मनिराम भोई , पर्वत कौशल पोया ढालसिंग गंगासागर , राकेश लकड़ा ।

Express MPCG