यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
* काँकेर । गत दिवस मुंबई से क्रिकेटर सुनील गावस्कर द्वारा सम्मानित होकर वापस आ रहे :जन सहयोग” समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी का रायपुर में भी ज़ोरदार स्वागत किया गया तथा शक्ति बाला फाउंडेशन द्वारा उन्हें अपने स्थापना दिवस पर सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे थीं। समारोह की अध्यक्षता रायपुर के विधायक सुनील सोनी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण ,योगेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष फिल्म विकास निगम तथा गोविंद राव चौधरी वरिष्ठ समाज सेवक इत्यादि प्रमुख थे ।अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दी थी। सम्मान ग्रहण करते हुए अजय पप्पू मोटवानी ने शक्तिबाला फाउंडेशन सहित समस्त आयोजकों तथा अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और इसे सेवा का सम्मान बताया।
