यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कोंडागांव | 1 सितंबर 2026 को कोंडागांव उपडाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में उपसंभागीय निरीक्षक श्री सुभाष कुमार भुआर्य, शाखा प्रबंधक श्री प्रीतम कुमार गुप्ता एवं उपडाकपाल श्री एस.एल. गोटी सहित डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नईम खान, अनिल दिवान, दयाराम ध्रुव, शेख रुहूल ताज, कवित्त ठाकुर, नम्रता बंधैया, संदीप राव, देवेंद्र ठाकुर, हरेंद्र यादव, डिकेश मिर्झा, चिरंजीव पोयाम, गीतेश राव, कुंदन कुमार, पुंकेश्वर सिन्हा, मेघा ठाकुर, मुस्कान पटेल, रामलाल पटेल, भूपेंद्र महिलांगे, आशीष कुमार, सतीश एवं अभय बारेकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाओं के माध्यम से आमजन तक सरल, सुगम एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को IPPB की बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
