*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय ‘वार्षिक प्रतिनिधि सभा बैठक में कोंडागांव के पदाधिकारी शामिल*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*नया रायपुर/रायपुर*। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ (रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एकमात्र सैन्य संगठन) द्वारा *29 एवं 30 अगस्त 2026* को दो दिवसीय वार्षिक प्रतिनिधि सभा (AGM) बैठक का आयोजन किया था जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी और ढालेश साहू ने भाग लिया l इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को राष्ट्रहित में संगठित करना, संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक का शुभारंभ 29 अगस्त (शनिवार) दोपहर 03:00 बजे *जागृति मंडल बस स्टैंड के पास पंडरी, रायपुर* स्थित संघ कार्यालय में ‘संगठनात्मक चर्चा एवं ओपन सत्र’ के साथ संपन्न हुआ। इसमें राष्ट्रीय प्रतिनिधि, प्रांतीय पदाधिकारी, समस्त जिलों के अध्यक्ष, सचिव और संगठन के सदस्य पूर्व सैनिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दूसरे दिन 30 अगस्त (रविवार) को मुख्य कार्यक्रम *श्री सत्य साईं हॉस्पिटल सभागार, अटल नगर, नया रायपुर* में सुबह 08:30 बजे से आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रदेश के सभी जिलों से पूर्व सैनिक और सैन्य मातृशक्तियां शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं शहीदों को पुष्पांजलि, राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’, से प्रारंभ किया गया प्रांतीय अध्यक्ष मेजर प्रवीण सिंह के द्वारा अध्यक्ष उद्बोधन प्रस्तुत किया गया प्रांतीय सचिव योगेश साहू द्वारा संगठन का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया l संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव किशोरी लाल जी के द्वारा संपन्न कराया गया। जिला इकाई कोंडागांव के अध्यक्ष सूरज यादव ने संगठन के द्वारा वार्षिक क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिला में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान अभियान, जन जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के द्वारा किए जा रहे हैं l बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक कल्याण और युवा उत्थान में संगठन की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई तथा मातृशक्ति प्रकोष्ठ का गठन किया गया l
बैठक में परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.व्ही.एम. एच.पी. सिंह (वीर चक्र), राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य क्षेत्र प्रभारी सार्जेंट रमेश पाण्डेय, संगठन सचिव (उत्तर मध्य क्षेत्र) सुरेन्द्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रदेश महासचिव किशोरी लाल साहू, प्रदेश सचिव योगेश साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना, सैन्य मातृशक्ति प्रकोष्ठ की छत्तीसगढ़ संयोजक श्रीमती श्यामा साहू और कोंडागांव , बालोद , राजनांदगांव, बलौदाबाजार, दुर्ग, कांकेर ,महासमुंद , सरगुजा, जिला से 100 पूर्व सैनिक एवं 40 मातृशक्तियां कार्यक्रम में उपस्थित रहें।