यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
*बालोद।* भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, शहर मंडल बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका *मिनीमाता जी की पुण्यतिथि* पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता जी के *सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं वंचित वर्गों के उत्थान* के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता जी ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से *भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गौतम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष पिंटू सारथी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिता यादव, भाजयुमो शहर महामंत्री कमल बजाज, पार्षद वार्ड क्रमांक 13 सुनीता मनहर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, हिमांशी राजपूत (नेभवानी), भाविका जैसवानी, पुहुप राम साहू, घासूराम गंधर्व, नरेश आहूजा एवं यश राजपूत — सदस्य, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, बालोद एवं सोशल मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद* सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान *“मिनीमाता जी अमर रहें”* के जयघोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
*यश राजपूत*
*सदस्य — जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, बालोद*
*सोशल मीडिया प्रभारी — भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद*
