विनोद जैन 
बालोद – अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गवर्ना के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मुकेष सिंह के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम भुलनढबरी के पास लाल रंग के थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल धनेली की ओर जा रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग टीम ग्राम भुलनढबरी भेजकर रेड कार्यवाही की गई। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी किर्तीराज साहू पिता महावीर साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम धनेली थाना गुरूर के कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब शेरा (प्रत्येक 180-180 मिली सीलबंद) कुल 5.580 बल्क लीटर, कीमत 2400 रूपये जब्त की गई, बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना गुरूर में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार, ज्युडिषियल रिमाण्ड में भेजा गया है। अपराध की विवेचना जारी है.।
गिरफ्तार आरोपी
– किर्तीराज साहू पिता महावीर साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम धनेली थाना गुरूर
जब्त संपत्ति
– 31 पौवा देशी प्लेन शराब शेरा (प्रत्येक 180-180 मिली सीलबंद) कुल 5.580 बल्क लीटर, कीमत 2400 रूपये
