विनोद जैन 
बालोद – भारत विभाजन की विभिषिका स्मरण दिवस’ के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को देशभर में विभिन्न स्मृति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय स्थित सीमार्ट बालोद में शाम 04 बजे से विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत विभाजन से प्रभावित सभी दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन एवं विभाजन के पीड़ितों की स्मृति में कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की दुखद वास्तविकताओं से अवगत कराना तथा उससे प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
