विनोद जैन
बालोद – लगातर चर्चा का विषय बना एलम (फिटकरी ) खरीदी के जांच मे बहुत से खुलासे हुए हैं संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास दुर्ग द्वारा 15 जुलाई को प्रस्तुत रिकार्ड की जांच के बाद नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी कर 3 दिनों के भीतर बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने सोचा था कि कागजों का यह खेल हमेशा की तरह फाइलों की धूल में दब जाएगा, लेकिन बीच में भाजपा ‘पार्षद’ दीपक लोढा और ई-फाइलिंग (ESTB) की एंट्री हो गयी जिसके बाद डिजिटल पोर्टल पर एंट्री होते ही फाइलों से हेरफेर के सारे रास्ते बंद हो गए।
अब हालत यह है कि संयुक्त संचालक ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। गड़बड़ी के जिम्मेदार और संबंधित ठेकेदार अब इस सोच में पड़े हैं कि बिना माल के स्टॉक पंजी का मिलान कैसे कराएं?
चर्चा-ए-आम: नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस अनोखी फिटकरी कला को देखकर तो यही लगता है कि जल्द ही BNS की धाराओं के तहत कुछ लोगों को मुफ्त भोजन एवं आवास योजना का लाभ मिलने वाला है।
