*शनिवार को प्रातःकालीन शाला संचालन एवं शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर डीईओ एवं सीईओ जिला पंचायत से मिला एसोसिएशन,सौंपा ज्ञापन* *बैगलेस डे को भोजन के उपरांत योग,खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हानिकारक – टीचर्स एसोसिएशन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर द्वारा शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में शनिवार को प्रातः कालीन स्कूल संचालन सहित अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों/अधिकारियों को विशेष अर्जित अवकाश प्रदान करने संबंधी आदेश शीघ्र प्रसारित करने, लोकसभा चुनाव 2024 में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चुनाव कार्य करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करते हुए एवं उसे सेवा पुस्तिका में अंकित करने संबंधी आदेश प्रसारित करने,वीएसके एप की तकनीकी त्रुटियों के निराकरण होने तक को संस्था प्रमुख द्वारा दिए गए उपस्थिति सत्यापन को मान्य करने, नवीन भर्ती के पूर्व युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों का संभाग स्तर पर पुनः युक्तियुक्तकरण करते हुए विकासखंड/जिले में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर उन्हें उनके मूल विकासखंड जिले में पुनः पदस्थापित करने,समय सीमा में पदोन्नति आदेश जारी करने,शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का कोष एवं लेखा से निशुल्क सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय शिविर हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित करने, सिविल लगाकर शिक्षकों की अवकाश पासबुक सेवा पुस्तिका का संधारण करने,उच्च योग्यता अनुमति आदेश शीघ्र प्रसारित करने,ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान डोर टू डोर सर्वे करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदाय करने संबंधी आदेश प्रसारित करने,जिला/विकासखण्ड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्रआयोजित करने,वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को प्राप्त आवेदन के आधार पर सुधार करने,संशोधन प्रभावित 94 प्रधानाध्यापक को वर्तमान कार्यरत संस्था में रिक्त पद के आधार पर पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी करने,टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की योग्यता को सेवा पुस्तिका में अंकित करने, शिक्षकों को अध्यापन की अतिरिक्त गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी न लगाने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद एवं मुख्य कार्य पदाधिकारी जिला पंचायत कांकेर हरेश मंडावी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि शनिवार को विद्यार्थियों के शारीरिक या मानसिक विकास हेतु स्कूल परिसर में योगा,खेलकूद पी.टी.और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बेहद जरूरी है।दोपहर व दिन की पाली में तेज धूप और गर्मी के कारण यह गतिविधियां सुचारू रूप से संभव नहीं हो पाती। इसके अतिरिक्त शनिवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बैगलेस डे के अंतर्गत योग,खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।इसके लिए सुबह का समय और वातावरण सबसे उत्तम और स्वास्थ्यवर्धक होता है।आदिकाल से ही शनिवार को प्रातःकालीन शाला संचालन होता रहा है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी प्रसारित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शनिवार प्रातः कालीन शाला संचालन के संबंध में राज्य स्तर से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यवाही करने तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा कलेक्टर महोदय से इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एसोसिएशन को आश्वस्त किया।इस अवसर पर एसोसिएशन के विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर,बोधन साहू,सत्यनारायण नायक,गोरखनाथ ध्रुव,अनुप पुरबियाजिला पदाधिकारी निरंकार श्रीवास्तव,राजेन्द्र खुड़श्याम,राममनोरथ राय,हेमंत श्रीवास्तव,रामभुवन वर्मा,नितेश उपाध्याय,पतिराम कुमेटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।