तिल्दा,नेवरा गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा@ अभिविभाजित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाज सेविका मिनी माता जी की पुण्यतिथि आज कांग्रेस भवन तिल्दा-नेवरा में मनाई गई साथ ही उनके सामाजिक सरोकार महिला सशक्तिकरण गरिबों एवं वंचित वर्गों के हक एवं अधिकारों के लिए किये गये योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्श पर चलने कि संकल्प लिये। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, तिल्दा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, पार्षद राजेश कोटवानी,शहर कांग्रेस महामंत्री कैलाश गांधी, निर्मल सोनी,दुवारिका शर्मा,अजय मार्कंडेय, दिलीप देवांगन , सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
