विनोद जैन
बालोद – छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
