विनोद जैन
बालोद – पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के धमतरी चौक स्थित आम मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था की निगरानी के दौरान पाया गया कि दो 12 चक्का ट्रकों को सड़क पर अवैध एवं खतरनाक तरीके से खड़ा कर दिया गया था।
उक्त ट्रकों के सड़क पर इस प्रकार खड़े होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था तथा आम राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल दोनों ट्रकों को जप्त कर वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस एवं धारा 130(3) मोटरयान अधिनियम के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 248/2026 एवं 249/2026 कायम किया गया।
जप्त वाहन एवं आरोपी
01. अशोक कुमार गोरे, पिता जोहन, उम्र 43 वर्ष, निवासी भीमकन्हार, थाना सुरेगांव, जिला बालोद।
वाहन: 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 19 BF 3237
02. मंगल सिंह, पिता खेदूराम, निवासी महामाया, थाना महामाया, जिला बालोद।
वाहन: 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 19 BF 3555
गुण्डरदेही पुलिस की अपील
मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों एवं आवागमन वाले स्थानों पर वाहन को लापरवाहीपूर्वक अथवा खतरनाक तरीके से खड़ा कर यातायात बाधित करना न केवल यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।
गुण्डरदेही पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सहायक उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एवं आरक्षक प्रवीण राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
