*अल्माटी (कजाकिस्तान) में कोंडागांव के पूर्व सैनिक सूरज कुमार यादव ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

​अल्माटी / कोंडागांव:
कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में 5 अगस्त 2026 से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के पॉवर ऑफ़ वन (जे. एफ. एम.) JFM 2026 सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। जीवन बीमा के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य के लिए जीवन बीमा सलाहकार एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक सूरज कुमार यादव को प्रतिष्ठित ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​यह सम्मान उन्हें प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ श्री पंकज गुप्ता तथा चीफ बिजनेस मेजर ऑफिसर कार्तिक चक्रपाणि के हाथों से प्राप्त हुआ।
​सूरज कुमार यादव की यह उपलब्धि कोई पहली सफलता नहीं है। इससे पहले भी उन्हें जीवन बीमा सलाहकार के रूप में असाधारण प्रदर्शन के लिए 15 बार विभिन्न देशों में सम्मानित किया जा चुका है। कजाकिस्तान में मिला यह सम्मान उनके करियर की 16वीं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है।
​एक पूर्व सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के बाद बीमा क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचना कोंडागांव जिले और संपूर्ण बस्तर संभाग के लिए बड़े गर्व की बात है। सूरज यादव न केवल बीमा क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना रहे हैं, बल्कि निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करके क्षेत्र के नवयुवकों को भी निरंतर प्रेरित और मार्गदर्शन कर रहे हैं।
​इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने के बाद सूरज कुमार यादव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने बीमा पॉलिसीधारकों, सहयोगियों, इष्ट-मित्रों और अपने परिवार के निरंतर सहयोग एवं विश्वास को दिया है। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों के भरोसे के बिना इस ऊंचाई तक पहुंचना संभव नहीं था।