*पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिव मंदिर समिति ऊपर नीचे द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिव मंदिर समिति ऊपर नीचे द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा के आयोजन के संबंध में आवश्यक चर्चा हेतु बैठक रखी गई । इस अवसर पर श्रावण मास के चतुर्थ रविवार दिनांक 23-08-2026 को कांवड़ यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कावड़ यात्रियों को प्रातः 7:00 बजे से शिव मंदिर परिसर में बस द्वारा महानदी तट सरंगपाल ले जाया जाएगा, महानदी तट पर बालू से रामेश्वरम शिवलिंग निर्माण कर पूजा आरती पश्चात कांवड़ यात्रा शिव मंदिर उपर नीचे रोड कांकेर प्रस्थान करेगी वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पवित्र मंत्रोच्चार के सानिध्य में किया जायेगा।
सभी श्रद्धालुभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया गया।
इस बैठक में अरुण कौशिक, उत्तम यादव, हिमांशु कोठारी, महेंद्र क्षत्रिय, सोनसाय साहू,अखिलेश चंद्रौल, प्रदीप साहू, निर्मला शर्मा, शोभा, शशि श्रीवास्तव, अनीता सोनी, मंजू गुप्ता, अमित जाचक, अविनाश शर्मा, विजय ध्रुव, मुन्ना तिवारी, वसु दुबे, माधुरी गुप्ता, गीता वट्टी लक्ष्मी मंडावी, युक्ति राजपूत, आरोही यादव, अदिति सोनी, छाया तिवारी, मान्या गुप्ता, नानू सलाम एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।