“दवा छोटी सी, फायदा बड़ा—हर बच्चा स्वस्थ, हर बच्चा खुशहाल” सरपंच मंजूलता साहू

बालोद

विनोद जैन

बालोद। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा के आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व कृमि दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सरपंच मंजूलता साहू ने कहा कि “दवा छोटी सी, फायदा बड़ा—हर बच्चा स्वस्थ, हर बच्चा खुशहाल”। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले ऐसे अभियानों में अभिभावकों को भी सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का ध्यान रखने, साफ पानी पीने, भोजन से पहले और शौचालय के बाद हाथ धोने तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सरपंच मंजूलता साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू, मितानिन गुंजन साहू, बिना साहू सहित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं उनके पालक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई।

कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नियमित कृमिनाशक दवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्राम ओरमा में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।