तिल्दा,नेवरा/गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा @विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक 01 सासाहोली में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए। आदिवासी वेशभूषा में सजे धजे युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में शामिल होकर अपनी संस्कृति और एकता का संदेश दिया।
रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। हाथों में झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्र लेकर युवाओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला डाक्टर खुमान वर्मा ने कहा -यह दिवस आदिवासी समुदायों के हक-अधिकार, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ उनकी रीति-रिवाज और परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि चन्द्रकला डां खुमान वर्मा , अध्यक्षता मनीराम धुव्र अध्यक्ष आदिवासी धुव्र गोड़ समाज झिरिया परिक्षेत्र विशेष अतिथि ईश्वर यदु सभापति नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा ,विनोद नेताम सभापति नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा ,श्री मती रानी सौरभ जैन पार्षद नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा ,केशव धुव्र उपाध्यक्ष आदिवासी धुव गोड़ समाज झिरिया परिक्षेत्र ,प्रदेश सह सचिव कृष्णा कुंजाम, नरोत्तम धुर्व खेमराज सोरी ,आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के पदाधिकारी समाज के महिला , पुरुष ,बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
