यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटटी पारा कांकेर में आज शहीद राम कुमार यादव की स्मृति में विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह जिला यादव समाज कांकेर के द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतिभावान छात्राओं के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (आईपीएस) रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद रामकुमार यादव की माता जैनवती यादव रही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमशिला साहू, गिरधर यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज कांकेर रहे उक्त कार्यक्रम जय श्री शुक्ला प्राचार्य, विजय यादव, राजेश यादव, रामस्वरूप यादव, गणेश यादव, हेमंत यादव,राजू यादव एवं पूर्व पिछड़ा आयोग के प्रांत अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं शहीद रामकुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया साथ ही सरस्वती वंदना गीत, स्वागत गीत विद्यालय के छात्राओं ने प्रस्तुत किया ।मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन जिला यादव समाज के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य जय श्री शुक्ला प्राचार्य ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात गिरधर यादव अध्यक्ष जिला यादव समाज के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य एवं समाज के द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया । तत्पश्चात 2026 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं स्काउट गाइड के राज्यपाल अवार्ड में चयनित छात्राओं को पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रतिभावान 12वीं की छात्राओं में कला संकाय से टीना कुंजाम 92%, जागृति कोर्राम 91.6%, वंदना मंडावी 89.2%, विज्ञान संकाय सेअमीशा जूरी 87.8%, नम्रता यादव 85% ,दीपाली साहू 84.8, %,निशा 84.8 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय से गरिमा देवांगन 85.6 प्रतिशत, तनीषा देवांगन 84%, लिली रजक 81.8 प्रतिशत, गृह विज्ञान संकाय में छाया नेताम 82.6 प्रतिशत, दीप्ति साहू 81%, माधुरी साहू 80% ,एवं भारत स्काउट गाइड्स के 2025 26 में राज्यपाल अवार्ड से चयनित गाइड्स जागृति कोर्राम,उर्वशी यादव, जानकी नाग, निकिता नेताम ,एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं दीपाली साहू 90.8 प्रतिशत, ईशा मरकाम 88.6%, चेतना खेलन 88.5% ,को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में छोटे से गांव से निकलकर भारत देश की सबसे बड़ी परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर कांकेर जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य अतिथि निखिल अशोक कुमार राखेचा (आईपीएस) ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शहीद रामकुमार यादव के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की देश की सेवा में शहीद राम कुमार यादव के आदर्शों एवं बलिदान को जीवित रखते हुए यादव समाज के द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह के लिए अपनी शुभकामनाएं दी प्रतिभावान छात्राओं एवं समस्त बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा स्वयं से करें एवं अपने कमीयों से प्रतिस्पर्धा करें साथ ही पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी सक्रियता से भाग लें और देश के निर्माण में अच्छे विद्यार्थी की भूमिका अदा करें। इस सम्मान समारोह का संचालन वाजिद खान के द्वारा किया गया इस अवसर पर शहीद परिवार के समस्त सदस्य प्रति भगवान छात्राएं उनके पालक, विद्यालय की छात्राएं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
