यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर शहर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने, मंडल पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बूथ एवं वार्ड कमेटियों के गठन के पश्चात मंडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रत्येक वार्ड में माह में कम से कम एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से स्मार्ट मीटर एवं महंगे बिजली बिल के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई। निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त के बाद शहर के प्रत्येक वार्ड में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से संबंधित निर्धारित फार्म भरवाकर उनका संकलन करेंगे।
संकलित फार्म संगठन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्यपाल के समक्ष महंगी बिजली का विरोध दर्ज कराते हुए स्मार्ट मीटर बदलने की मांग रखी जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष श्री यासीन करानी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलताओं एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर में व्यापक मुहिम चलाई जाएगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
आज के बैठक मै प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री सुनील गौस्वामी,जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, मनोज जैन, अजय भास्वानी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजय रेनू, विजय यादव, मुन्ना इसहाक अहमद, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, दीपक शोरी, महिला अध्यक्ष भारती सलाम,मतीन खान, चंद्रलोक ठाकुर, मकबूल खान, बाबा ठाकुर, पंचू राम सलाम, तरुण राय, सुमित बजाज,दीपक बाघ शेष गजबिय, विनय ठाकुर सैयद एजाज, संत मांडवी, रामस्वरूप यादव, ईश्वर सोनवानी,अशोक उइके, रंजन गोस्वामी, तारणी सोनी,विनोद नाग, कृष्ण कुमार राजेश पिल्लई सुनील चंदेल,रोशन आरा,वीणा जैन , सीमा मिश्रा, अनिता मरकोले एकता मसीह, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे
