जिले भर के समस्त लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट एवम अटेंडेंट अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सामूहिक अवकाश पर

दीपक विश्वकर्मा @ उमरिया ,मध्यप्रदेश ,,जिला अस्पताल उमरिया में आज समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज के तत्वाधान में जिले भर के समस्त लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट एवम अटेंडेंट अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सामूहिक अवकाश पर है जिले भर के समस्त लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट एवम अटेंडेंट अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सामूहिक अवकाश पर 13 सूत्रीय मांग में प्रमुख रूप से लैब टेक्नीशियन का ग्रेड पे 4200 करना, राज्य शासन के नियमित पद पर संविदा लैब टेक्नीशियन को 100 प्रतिशत पूर्ण वेतन मान देना, नवीन नियुक्ति में 70,80,90 प्रतिशत का नियम समाप्त कर परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष करना , संविदा लैब टेक्नीशियन को नियमित करना , लैब असिस्टेंट एवम लैब अटेंडेंट की वेतन विसंगति दूर करना जैसी अन्य प्रमुख मांगे है ।

बता दें कि लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है समस्त प्रकार की जांच के परिणाम के आधार पर ही चिकित्सक मरीजों का उपचार करते है सामूहिक अवकाश एवम हड़ताल की स्थिति में सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच, कोविड़ जांच , ब्लड बैंक में रक्ताधान आदि की सेवाएं प्रभावित होंगी एवम स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी ।

बता दें कि लैब टेक्नीशियन एवम लैब कर्मचारी कोरोना काल में फ्रंट लाइन में कार्य करते आए है एवम वर्तमान में भी सबसे ज्यादा खतरे में कार्य करते है जिनकी उपेक्षा करना शासन प्रशासन के लिए हानिकारक हो सकता है ।।

संपूर्ण जिले भर में पैथोलॉजी , ब्लड सेंटर में आज तालाबंदी कर चाभी विभाग प्रमुख को सौंपी गई साथ में 13 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी दिया गया । मांगो के संबंध में समस्त लैब टेक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया की आज प्रदेश संगठन के आवाहन पर हम जिले के समस्त लैब टेक सामूहिक अवकाश पर है जिसमे जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सह कोषाध्यक्ष विश्वजीत रे , देववती कुशवाहा , यशवंत मरावी प्रियंका खान शीला कचेर , प्रवीण लकरा अनुज रजक , रमेश यादव एवम अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

Express MPCG