विनोद जैन 
अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान आज प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बालोद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रसिद्ध और आराध्य देवी मां गंगा मैया के मंदिर में हाजिरी लगाई।
मंदिर प्रांगण पहुंचने पर उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम (साष्टांग दंडवत) किया। उन्होंने मां गंगा मैया के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।
संगठन महामंत्री ने इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश की जनता की सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ बालोद BJP के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, आदिवासी नेता पालक ठाकुर सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जिन्होंने मां गंगा मैया की पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर के पुजारी द्वारा उन्हें रक्षा सूत्र बांधा गया और माता की चुनरी व प्रसाद भेंट किया गया।
