*कागजों में झूला, जमीन पर सवाल – वार्ड 11 गार्डन में ₹4.29 लाख के भुगतान पर उठे सवाल*

विनोद जैन

*बालोद |* नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड 11 में पार्षद निधि के उपयोग को लेकर दस्तावेज और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है।

*भगवा (भारतीय गण वार्ता पार्टी) के जिलाध्यक्ष व जनहित समिति प्रमुख उमेश कुमार सेन* द्वारा RTI से जुटाई जानकारी के अनुसार –

*दस्तावेज में क्या दर्ज है:*
– मद: जिम सामग्री एवं झूला क्रय (GeM पोर्टल से)
– कुल खरीद: ₹4,47,804
– अंतिम भुगतान: *₹4,29,892* (कटौती उपरांत)
– फर्म: गुप्ता एसोसिएट एण्ड सप्लायर, सरगुजा
– बिल दिनांक: 11.01.2026 | भुगतान वाउचर: 09.02.2026 | देयक क्र. 516

*जमीनी सत्यापन में क्या मिला:*
जनहित समिति द्वारा वार्ड 11 गार्डन के भौतिक निरीक्षण में भुगतान किया गया झूला मौके पर नदारद मिला। गार्डन में अनियंत्रित खरपतवार, गंदगी और बदहाल रखरखाव की स्थिति पाई गई।

*जांच के 4 प्रमुख बिंदु:*
1. *स्टॉक रजिस्टर / MB एंट्री:* क्या आपूर्ति का स्टोर में इंद्राज हुआ?
2. *भौतिक सत्यापन:* भुगतान से पहले किस अभियंता ने Completion Certificate दिया?
3. *मद-वार ब्यौरा:* ₹4.29 लाख में जिम सामग्री कितने की और झूला कितने का? जिम सामग्री कहाँ लगी है?
4. *स्थान परिवर्तन:* यदि सामग्री दूसरी जगह लगी है, तो क्या परिषद प्रस्ताव/लिखित स्वीकृति है?

*मांग:* उमेश कुमार सेन ने कहा – “उद्देश्य किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे की जवाबदेही है। प्रशासन झूले की वर्तमान लोकेशन, निरीक्षण रिपोर्ट और स्टॉक एंट्री सार्वजनिक करे तथा गार्डन रखरखाव की जिम्मेदारी तय करे।”

*जारीकर्ता:*
*उमेश कुमार सेन*
जिलाध्यक्ष – भगवा (भारतीय गण वार्ता पार्टी) एवं प्रमुख – जनहित समिति, बालोद