*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने बालोद में संगठनात्मक बैठक लेकर आगामी चुनावों की रणनीति पर किया मंथन*

विनोद जैन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय पवन साय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित बूथ कार्यकर्ता है। बूथ ही संगठन की मूल इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रथम दायित्व अपने बूथ को सशक्त, सक्रिय एवं आदर्श बनाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का मजबूत आधार है।

उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन के प्रत्येक दायित्वधारी से संवाद किया तथा संगठनात्मक विषयों पर उनके सुझाव एवं अनुभव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारियों, मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। संगठन में एक दिशा, एक लक्ष्य और सामूहिक कार्यशैली ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “संगठन सर्वोपरि है।” व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां एकता होती है, वहीं सफलता सुनिश्चित होती है। हमारी सोच व्यापक होनी चाहिए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को कमजोर एवं पिछड़े साथियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

माननीय पवन साय जी ने जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरकार और संगठन दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच सशक्त संवाद एवं समन्वय से जनता के हितों की प्रभावी पूर्ति संभव है।

उन्होंने प्रवास योजना को संगठन का “प्राणतंत्र” बताते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को प्रवास का दायित्व मिला है, वे इसे पूरी गंभीरता एवं निष्ठा से निभाएं। व्यक्तिगत संपर्क, बूथों की मैपिंग, शक्ति केंद्रों का सुदृढ़ीकरण तथा प्रभावशाली कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक शक्ति केंद्र की संरचना मजबूत एवं सक्रिय होनी चाहिए, जिससे संगठन का विस्तार अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।

उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का दीर्घकालीन अभियान है। भारतीय जनता पार्टी एक जनआंदोलन आधारित राजनीतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विश्व पटल पर आदर्श राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ, सेवा भावना एवं समर्पण से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी जी, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू जी, जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया जी, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत पवार जी,पवन साहू जी, पूर्व विधायक प्रीतम साहू जी,पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव जी, जिला महामंत्री श्री राकेश (छोटू) यादव एवं श्री सौरभ लुनिया, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक जी,नरेश यदू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, नगर पालिका परिषद बालोद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर,पवन सोनबरसा, कौशल साहू ,टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती कांति सोनेशवरी,जिला मंत्री प्रेम साहू, सोमेश सोरी, सुरेंद्र देशमुख, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती चंद्र लता साहू,श्रीमती निशा योगी, पूर्व जिला महामंत्री किशोरी साहू, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे मनीष झा, प्रवक्ता जितेन्द्र साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला,डां देवेन्द्र माहला जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोपेन्द्र साहू सहित जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।