*दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विधायक कांकेर ने मां दुर्गा मंच शेड का किया भूमि पूजन सी सी रोड एवं ओपन जिम की स्वीकृति की घोषणा की*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ठेलकाबोढ में कांकेर के लोकप्रिय विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा मां दुर्गा मंच शेड निर्माण का सौगात देते हुए भूमि पूजन किया, कॉलोनी आगमन पर कॉलोनी वासियों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए कॉलोनी की प्रमुख मांग सीसी रोड निर्माण ओपन जिम की भी मांग की जिस पर कांकेर विधायक द्वारा घोषणा करते हुए कहा कि सीसी रोड का प्राक्कलन तैयार कर दिया जा चुका है व शीघ्र उसके भूमिपूजन में आने हेतु आश्वस्त किया तथा ओपन जिम भी स्वीकृत करने की घोषणा मंच में की ,अपने उद्बोधन में श्री आशाराम नेताम द्वारा कहा की कॉलोनी वासियों द्वारा जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है उन सभी विश्वास को पूरा करते हुए सभी मांगों व सभी समस्याओं को पूरा करेंगे उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि युवा नशे से दूर रहे इसलिए खेलकूद शारीरिक व्यायाम हेतु आवश्यकता अनुसार खेल मैदान जिम आदि हेतु सामग्री स्वीकृति प्रदान की जाती इस हेतु कॉलोनी के जिम का प्रस्ताव ग्राम पंचायत को बनाकर भेजने कहा , सभा को जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी रूपेश्वर ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों से कॉलोनी में भी किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ था जिसे विकास के प्रति सोच रखने वाले विधायक कांकेर श्री नेताम ने मोहल्ले की मांग को 15 दिवस में स्वीकार करते हुए मां दुर्गा मंच शेड का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जिसका आज भूमिपूजन किया गया, सभा को सरपंच सुश्री जागेश्वरी उइके, उपसरपंच डोलेश जैन ने भी संबोधित किया , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ईश्वर कावडे अध्यक्ष जिला भाजपा जनजाति मोर्चा, श्रीमती चित्रलेखा जैन पार्षद, श्री सलीम मेंमन पार्षद , श्री रुपेश्वर सिंह ठाकुर,वार्ड पंच शिव शोरी थे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विधायक व अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया, कॉलोनी वासियों द्वारा शेड एवं विभिन्न कार्यों की स्वीकृति देने पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम का शाल एवं श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री गंगाराम साहू, श्री कैलाश शर्मा, सूर्यभान वर्मा, श्री धीरपाल यादव,गुलराज शर्मा,हेमेंद्र साहसी, मिलन सिन्हा, गुलाब सोन, टी पी साहू, दीन दयाल ध्रुव, श्री मानिकपुरी अनिल कुमार गौतम, आर के सुमन,संजय सिंह, मिथिलेश साहू, केशव परिहार, श्री नेताम, श्री सलाम त्रिलोचन साहू,संजय सिन्हा, श्री चौधरी, श्री जायसवाल,थानैश साहू,सुभाष राघवन, यशवंत जायसवाल,धनेश्वर चौधरी, लोचन प्रसाद नेताम, विष्णु साहू,संतोषी शर्मा, जया अग्रवाल, बिसाहिन टेकाम, खोमिन रावते , माधवी यादव,श्रीमती मांझी, ,महिला समिति का उल्लेखनीय योगदान रहा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी एवं ग्राम पंचायत ठेलकाबोढ के निवासी शामिल रहे