*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा कोंडागांव के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा कोंडागांव के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने संयुक्त रूप से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली विकास नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बंग सामाजिक भवन तक पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
​रैली व देशभक्ति का संदेश: विकास नगर स्टेडियम से निकली रैली में देशप्रेम के गगनभेदी नारे गूंजे और लोगों को कारगिल युद्ध के वीरों के बलिदान का स्मरण कराया गया।
​दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण: कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
​2 मिनट का मौन धारण: कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया l जिला अध्यक्ष श्री सूरज यादव ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय गीत का गायन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में दोहराया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं मातृ शक्तियों का तिलक वंदन कर पुष्पगुच्छ भेटकर अत्यंत आत्मीयता व गरिमा के साथ स्वागत किया गया।
​कारगिल विजय दिवस पर उद्बोधन: कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना के पराक्रम और विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
​बुजुर्ग पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्तियों का सम्मान: देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया गया और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने वाले देने वाले पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l​कार्यक्रम का सबसे विशेष और भावुक क्षण वह रहा जब कारगिल युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे योद्धा एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा जी का सम्मान किया गया। देश की रक्षा में उनके अदम्य साहस और योगदान के लिए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: पूर्व सैनिकों के बच्चों तथा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
​प्रतिभागियों का प्रोत्साहन: कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और सैन्य प्रशिक्षणार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
​यह आयोजन न केवल कारगिल के शहीदों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में देशसेवा का जज्बा जगाने वाला एक सराहनीय प्रयास भी रहा l कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए दो नए पूर्व सैनिकों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ‘राष्ट्रीय कैप’ पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि आज के इस गरिमामय कारगिल विजय दिवस समारोह के समापन अवसर पर, मुझे आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर मिला है।
​​हम अपने बुजुर्ग पूर्व सैनिकों के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हैं। आपका जीवन और त्याग हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। आज आपका सम्मान करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। ​मैं विकास नगर स्टेडियम से बंग समाज भवन तक आयोजित इस रैली में शामिल सभी पूर्व सैनिकों और युवाओ का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाया। ​सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों, पूर्व सैनिकों के परिवारों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हमारे होनहार युवाओं का विशेष धन्यवाद। आपने अपनी कला और ऊर्जा से इस कार्यक्रम में प्राण फूंक दिए।
​अंत में, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, मीडिया बंधुओं और पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद।
अंत में सभी को स्वल्पाहार करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया l
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष आसमन मंडावी, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, रतिराम शोरी, बाबूलाल देवांगन, परदेसी राम साहू, बी ड़ी एन सिंह, प्रेम सिंह देवांगन , लच्छू राम, जगेश्वर श्रीवास, मनीराम जैन, अर्जुन नेताम, सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, सहसचिव आकांक्षा तिवारी एवं समस्त मातृशक्ति सदस्य और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 150 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l