​*नगर पालिका परिषद कांकेर में 5 नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

​कांकेर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक आशाराम नेताम ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
​”मेरे रहते विकास का कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा, कांकेर को आधुनिक व सुविधायुक्त बनाना प्राथमिकता” — आशाराम नेताम, विधायक
​नगर पालिका परिषद कांकेर के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है परिषद — अरुण कौशिक, अध्यक्ष
​अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरस्वती बंजारे ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
​कांकेर।
नगर पालिका परिषद कांकेर में शासन द्वारा मनोनीत 5 नवनियुक्त एल्डरमैनों (नामांकित पार्षदों) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम उपस्थित रहे।
​समारोह के दौरान शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) — रामप्यारी साहू, अंजू नेगी, जितेन्द्र सिन्हा, जयप्रकाश गेडाम एवं मनोज ध्रुव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरस्वती बंजारे द्वारा जनसेवा, पारदर्शिता और नगर विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाते हुए विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
​समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण करने वाले पाँचों नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे नगर पालिका और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हुए कांकेर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
​विधायक आशाराम नेताम की प्रमुख घोषणाएं व संबोधन
​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक आशाराम नेताम ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांकेर नगर के विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की:
​पुराने कम्युनिटी हॉल के नवीन निर्माण हेतु ₹3 करोड़ की सौगात: पुराने कम्युनिटी हॉल को आधुनिक व सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से उपमुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री अरुण साव के सहयोग से लगभग ₹3 करोड़ रुपये की स्वीकृति लाने का वादा किया।
​बस स्टैंड सुधार एवं जलभराव का स्थायी समाधान: नवीन बस स्टैंड में आवश्यक सुधार एवं जीर्णोद्धार कार्यों तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने के साथ-साथ शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करवाकर वर्षाकाल में नगर में होने वाले जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नाली निर्माण व लेवलिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने की घोषणा की।
​अपने संबोधन में विधायक आशाराम नेताम ने कहा —
​”मेरे रहते विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। कांकेर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त नगर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। विकास केवल वादा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को निभाने का माध्यम है।”
​नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने रखा विकास का लेखा-जोखा
​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि नगर पालिका परिषद कांकेर एक परिवार की तरह है, जहाँ सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शासन एवं उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के सहयोग से नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया:
​प्रगतिरत एवं स्वीकृत विकास कार्य: जनकपुर वार्ड में पानी टंकी निर्माण, राशन दुकानों का निर्माण, अटल परिसर, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, विभिन्न वार्डों में बोर खनन, यात्री प्रतीक्षालय, हाई मास्ट लाइट तथा बैजनाथ तालाब टोवाल में पिचिंग कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। साथ ही, युवाओं के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड जीर्णोद्धार, रामनगर में ओपन जिम सह गार्डन, कम्युनिटी हॉलों का जीर्णोद्धार, एसआरएलएम सेंटर, घड़ी चौक सौंदर्यीकरण तथा शहर की नालियों के विकास कार्य स्वीकृत होकर प्रक्रियाधीन हैं।
​अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
​कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, नगर पालिका के पार्षदों तथा अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
​उपस्थित प्रमुख सदस्य एवं अतिथि:
आशाराम नेताम (विधायक, विधानसभा क्षेत्र कांकेर), अरुण कौशिक (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कांकेर), महेश जैन (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), किरण नरेटी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कांकेर), शालिनी राजपूत (अध्यक्ष, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड), उत्तम यादव (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कांकेर)।
​सरदार अजय सिंह रेणु (नेता प्रतिपक्ष) एवं उपस्थित पार्षदगण: उगेश्वरी उइके, शकुन्तला जैन, चित्ररेखा जैन, मोहम्मद सलीम मेमन, नरेन्द्र साहू, मतीन खान, हितेन्द्र खटवानी, विकास कुमार अंभोरे, टिकेन्द्र ठाकुर, मीरा सलाम, ओमप्रकाश देवांगन, मंजू सारथी।
​अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी: दिनेश रजक (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), टेकेश्वर जैन (प्रदेश प्रवक्ता), सुमित्रा मारकोले (पूर्व विधायक, कांकेर), दिलीप जायसवाल (प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य), दीपक खटवानी (सह संयोजक, प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ), राजा देवनानी (जिला उपाध्यक्ष), राजीव लोचन (जिला प्रवक्ता), संजय सिन्हा, उत्तम जैन, अनिता सोनी (जिला मंत्री), विजयलक्ष्मी कौशिक (महामंत्री, महिला मोर्चा), मेघराज मंगलानी, गिरधर यादव (महामंत्री), तारिणी ठाकुर (जनपद उपाध्यक्ष), प्रदीप जायसवाल, छत्रप्रताप दुग्गा, बीरेन्द्र श्रीवास्तव, हीरा मरकाम, देवेंद्र भाऊ, अनुप शर्मा, विजय लखवानी, नंदा गोसाई।
​समारोह में आवश्यक सहयोग मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया सहित नगर पालिका परिषद कांकेर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।