*वर्षावास हेतु जैन संतो का बालोद मे हुआ भव्य मंगल प्रवेश*

विनोद जैन

बालोद – जैन श्री संघ एवं श्री साधुमार्गी जैन संघ बालोद को परम पूज्य आचार्य भगवन श्री रामलाल जी म.सा.एवं उपाध्याय प्रवर पूज्य श्री राजेश मुनि जी म.सा.की महती कृपा से बालोद 2026 का वर्षावास शासन दीपक पूज्य श्री अक्षय मुनि श्री जी म.सा., पूज्य श्री दिनेश मुनि जी म.सा.आदि ठाणा का सानिध्य बालोद संघ को प्राप्त हुआ है, पूज्य म.सा.समता भवन बालोद में विराजीत हो चुके हैँ इस अवसर पर आज जैन समाज के सैंकड़ो की संख्या मे महिला पुरुष युवा आज उनके मंगल प्रवेश पर उपस्थित थे पूज्य संतो के मंगल प्रवेश पश्चात् पूज्य संतो ने उपस्थित लोगो से कहा की बालोद को धर्म नगरी के नाम से जाना पहचाना जाता है इन 4 माह वर्षावास के दौरान अधिक से अधिक धर्म प्रभावना धार्मिक क्रिया, तपस्या आदि करने की बात कही वहीं जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला एवं साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष मनोहर नाहटा ने मंगल प्रवेश मे उपस्थित सभी का आभार व्यक्त कर सभी धार्मिक क्रियाओ मे शत प्रतिशत उपस्थिति का निवेदन भी किया है