*भंडारीपारा में “1 दिवसीय योगा कैंप” का आयोजन* *`योग से निरोग`* – 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया योग*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*कांकेर।* सुपर 60 मॉडल स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंडारीपारा, कांकेर में जिला आयुष विभाग कांकेर के द्वारा योग चिकित्सक आदरणीय डॉ पुष्पा ध्रुव मैडम एवं आयुर्वेद चिकित्सक आदरणीय डॉक्टर निष्ठा प्रधान के द्वारा शालेय बच्चों हेतु *”1 दिवसीय योगा कैंप”* का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों, शिक्षकों एवं आमजन को योग के महत्व से अवगत कराना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हेमेंद्र साहसी एवं श्रीमती अंजलि गुना के मार्गदर्शन में हुआ।

योग चिकित्सक डॉक्टर पुष्पा ध्रुव ने उपस्थित सभी को *सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान* का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

इस अवसर पर विद्यालय की *”बाल कैबिनेट”* के सदस्यों ने योग का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों ने कहा कि _”हम हर शनिवार को स्कूल में योग करेंगे और गांव में भी योग का संदेश फैलाएंगे।”_

कैंप में 90 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं भंडारीपारा शाला के शिक्षको श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रेया कोरे,फुलमत टेकाम, इम्तियाज आलम, कालिंद्री साहू व बाल कैबिनेट के पदाधिकारी ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में चंद्रजय मरकाम ने सभी का आभार व्यक्त किया।