विनोद जैन 
बालोद – संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा आज वार्ड वासियों के द्वारा लगातार मिल रही शिकायतो का जायजा लेने नगर पालिका अंतर्गत वार्ड 02 संजय नगर पहुंची जहाँ वार्ड वासियो ने उन्हें नया तालाब के गंदगी और अनुपयोगी होने एवं लगातार मवेशीयो के फंसने की शिकायत की ज्ञात हो की कुछ दिनों पूर्व ही एक बालक को इस तालाब मे डूबने से भी बचाया गया था वहीं लगातार मवेशीयो के फंसने से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है तालाब की गंदगी और बदबू से आसपास के लोग काफी परेशान रहते हैँ इस तालाब का कोई भी उपयोग नहीं हो पाना भी चिंता का विषय बना हुआ है वहीं तालाब के आसपास अतिक्रमण होने से तथा लोगो के घरों का पानी यहाँ जाने से यह तालाब निस्तारी के लायक भी नहीं है वहीं नगर पालिका प्रशासन को इस बाबत पूर्व मे लोगो ने शिकायत भी की है परन्तु उन्होंने कभी सुधार का प्रयास नहीं किया वहीं विधायक संगीता सिन्हा ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिश दिव्या उमेश मिश्रा से फोन पर बात कर समस्या के हल हेतु निवेदन किया इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शहर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू पद्मिनी साहू पार्षद वार्ड 08 रीता सोनी किरण चंद्रहास साहू धीरज उपाध्याय सतीश यादव ललित कांवरे वरिष्ठ नेता दाऊद खान सत्यम टाटिया पुनीत साहू सहित वार्ड के अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे
