फार्म हाउस में घुसे अजगर की टंगिया से हत्या, वीडियो वायरल होते ही वन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 युवक गिरफ्तार

हेडिंग:

फार्म हाउस में घुसे अजगर की टंगिया से हत्या, वीडियो वायरल होते ही वन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 युवक गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत नथिया नवागांव में अजगर सांप के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। फार्म हाउस में घुसे एक अजगर को तीन युवकों ने धारदार टंगिया से बेरहमी से मार डाला। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अजगर फार्म हाउस परिसर में घुस आया था। वन विभाग को सूचना देने या उसे सुरक्षित रेस्क्यू कराने के बजाय युवकों ने धारदार टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के रिहायशी क्षेत्र में आने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जा सके। वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना कानूनन दंडनीय अपराध है।