विनोद जैन 
बालोद। पंजाब की धरती पर एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर शानदार विजय हासिल की है। इस जीत को लेकर विद्यार्थियों एवं ABVP कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने ABVP की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि छात्रशक्ति, संघर्ष, राष्ट्रवादी विचारधारा और सकारात्मक नेतृत्व पर विद्यार्थियों के विश्वास की बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि ABVP लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और शैक्षणिक हितों के लिए संघर्ष करती रही है। पंजाब विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने ABVP के विचारों और कार्यशैली पर भरोसा जताकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
तोमन साहू ने कहा कि यह विजय देशभर के विद्यार्थियों और ABVP के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सहित पूरी ABVP टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
