*भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले ,आज उनका नाम लेकर कर रहे हैं राजनीति — नरोत्तम सिंह चौहान*

भानुप्रतापपुर,ब्यूरो

भानुप्रतापपुर@प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे, उन्हें काल्पनिक बताने का प्रयास करते रहे और उनकी आस्था का सम्मान करने के बजाय उसका मजाक उड़ाते रहे। लेकिन आज वही कांग्रेस के नेता राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम का नाम लेकर जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था, संस्कृति और भारतीय सभ्यता के प्रतीक हैं। श्रीराम का नाम केवल चुनावी राजनीति का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। जो लोग पहले श्रीराम के अस्तित्व को नकारते थे, आज उनका नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं। जनता इस बदलाव को भली-भांति समझ रही है और समय आने पर इसका उचित जवाब भी देगी।