विनोद जैन

बालोद – प्रशासनिक दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें किसी सुदूर ग्रामीण इलाके की नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण मार्ग और बालोद जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्तम मार्ग कहे जाने वाले गंजपारा की हैं।
बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 बाबा रामदेव मंदिर के निकट गंजपारा में NH की नाली के ऊपर बनी काक्रीट के क्षतिग्रस्त होने और मलबे व कचरे से नाली जाम होने के कारण सड़क जलभराव के चपेट में है।
नाली का गंदा पानी अब सीधे सड़क पर कई फीट तक जमा हो गया है, जिससे राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों का आवागमन मुहाल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने तीखे लहजे में प्रशासनिक अधिकारियों से पूछा है कि टैक्स देने के बाद भी उन्हें इस नारकीय स्थिति में क्यों रहने को मजबूर किया जा रहा है? क्षेत्रवासियों ने अविलंब निम्नलिखित कदमों की मांग की है:
1. नाली की तुरंत सफाई: जाम पड़ी नाली से प्लास्टिक और मलबा हटाकर पानी की निकासी शुरू की जाए।
2. कंक्रीट मरम्मत: नाली के ऊपर टूटे हुए स्लैब (कंक्रीट) का नए सिरे से निर्माण हो।
3. सड़क से पानी का निकास: मार्ग पर जमा पानी को वैकल्पिक माध्यम से तुरंत हटाया जाए।
वैसे यह बताना भी लाजिमी होगा की ज़ब N H विभाग इस नाली का निर्माण किया तब नाली को बिना सफाई किये ही ठेकेदार ने इस पर स्लेब डाल दिया था जिससे नाली के अंदर पड़े मलबे और मिट्टी को भी साफ नहीं कराया था यह भी नाली जाम होने का सबसे बड़ा एक कारण माना जा सकता हैँ
