*संबलपुर में अखिल भारतीय सतनामी समाज की महासभा में सामाजिक कुरीतियों पर लगाया अंकुश*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस

संबलपुर में सतनामी समाज ने अपने ईष्ट गुरु घासीदास जी के पूजा अर्चना कर अखिल भारतीय सतनामी समाज कांकेर का महासभा वार्षिक सम्मेलन 2026 की शुरुवात किया गया है जिसमे सतनामी समाज के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया और बस्तर संभाग सतनामी समाज के साथ दुर्ग संभाग और नगरी ब्लाक के सतनामी समाज उपस्थित रहे ।

इस वार्षिक सम्मेलन में समाज की उत्थान और विकास के साथ विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा किया गया और साथ में समाज मे कुछ चल रहे कुरीतियों को दूर करने का दृढ़ संकल्प लिया गया, विधवाओ को सामाजिक परम्परागत कार्यों मे दर्जा देना समाज मे मूर्ति पूजा पर रोक, मृत्यु भोज एवं कफ़न प्रथा पर रोक, शादी विवाह मे टिका वन मे गिफ्ट,एवं टीना के समान पर रोक, सामाजिक कार्यों मे कम खर्चो मे कार्य करने की सलाह एवं समाज मे नशा मुक्त समाज बनाए जाने का संकल्प लिया गया जो सभी समाज के सकारात्मक संदेश है शिक्षा के क्षेत्र में 10वी 12वी के बच्चों को 80%से ऊपर लाने वाले बच्चों को सामाजिक प्रमाण पत्र एवं सम्मान
इस अवसर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में सतनामी समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे ।

इस वार्षिक सम्मेलन में अनुभवी के साथ युवाओ को नवीन दायित्व सौंपा गया जिसे की युवा पीढ़ी को सामाजिक रीति नीति को बारीकी से जानने समझने की मौका मिल सके । निर्वाचित पदाधिकारी की गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर में नव निर्वाचित धंसराज टंडन (संभागीय अध्यक्ष सतनामी समाज बस्तर )।सुरेश बघेल (जिला अध्यक्ष सतनामी समाज कोंडागांव)। गोविंद कोसरे (जिला संरक्षक सतनामी समाज कोंडागांव)। चुरेंद्र चतुर्वेदी (जिला प्रवक्ता अखिल भारतीय सतनामी समाज कोंडागांव) कुंज बिहारी पटेला (जिला सलाकार अखिल भारतीय सतनामी समाज कोंडागांव) दानेश्वर बंजारे अध्यक्ष ( सतनामी समाज कांकेर ) विष्णु टंडन ,भूषण चतुर्वेदी, फुलसिंग बंछोर, अमृत मौर्य, शवत जोशी ,तीरथ महिलागे , श्रीमती सत्यवती खिलाड़ी, सचिव मनोज महिलांग ,अन्नू लहरें, पुनीत गाडरे, नरेंद्र चंदेल ( युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतनामी कांकेर), , सुभाष भारती तीरथ महिलांगे चिंताराम जांगड़े मंगलुराम गायकवाड श्यामलाल केसरी सूरज भदोरिया उदल महिलांगे दिनेश भदोरिया अरुण बंजारे रामनाथ टंडन रोहित लहरे संदीप जांगड़े सुमन जांगड़े जगदीश लहरे महेश महिलांगे रेखा पलटन महिलांग सालिक चंदेल राधेश्याम सेवक नारायण बघेल विकास जोशी बंजारे टीकम जांगड़े लोकेन जांगड़े राधे लाल केसरी किशुन खिलाड़ी सतीश महिलांगे महेश महिला के महेश महिलांगे अनीता भास्कर केशु जांगड़े माखन भदोरिया बिशाम्बर बंजारे शंकर भारती अन्य समाजजन के लोग उपस्थित रहे।