*जनता ने किया भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, महापंचायत सम्पन्न*।

*तिल्दा,नेवरा गोवर्धन यदु*

तिल्दा-नेवरा@ समीपस्थ ग्राम अल्दा में स्पंज आयरन कारखाना लगाने का विरोध किसान व ग्रामीण निरन्तर करते आ रहे हैं। ग्रामीणों के समर्थन में काँग्रेस पार्टी ने किसान महापंचायत का ऐलान किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व काँग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने किसानों के समर्थन में सरकार की ईंट से ईंट बजाने का ऐलान किया।
इससे पहले भूपेश बघेल का काफिला तिल्दा नेवरा से होते हुए अल्दा निकला। तिल्दा व अन्य गाँवों में जगह जगह श्री बघेल का स्वागत काफी जोश के साथ किया गया। तिल्दा नेवरा के दोनों मंडल की टीम, सिंधी समाज के वरिष्ठ सदस्यों व आम जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत फूल मालाओं व आतिशबाजी के साथ किया।
नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी ने कहा कि भाजपा ने ईवीएम के भरोसे और जनता से झूठे वादे करके सत्ता तो हासिल कर ली, मगर भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता अब खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। आम जन अब यह खुलकर बोल रहे हैं, कि भूपेश सरकार ही अच्छी थी, उन्होंने हर वर्ग का उद्धार किया। इधर 2 बार के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पानी की समस्या, हर मुद्दे पर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार नाकारा और निकम्मी साबित हुई है, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
सिंधी समाज की तरफ से समाज के वरिष्ठ सदस्यों हीरानंद हरिरामानी, शमनलाल खूबचंदानी, भीमसेन भोजवानी व अन्य ने स्वागत करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की पहल और प्रयासों से सिंधी समाज को सार्वजनिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवाई गई, हम उनका आभार प्रकट करते हैं।
उल्लेखनीय है कि अल्दा से वापसी में सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रामचन्द गिन्डलानी के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री व साथ आई हुई आम जनता के लिए भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान गजानंद वर्मा पुर्व तिल्दा सोसायटी अध्यक्ष,कमलेश वर्मा बल्लू पुर्व सोसायटी अध्यक्ष बिलाड़ी, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, विजय हरिरामानी नीरज राठी, के.कृष्णमूर्ति, मनोहर गेहानी, नानकराम छाबड़िया, किरण बाला नायक, वरिष्ठ महिला नेत्री आशा यादव, मनोहर भोजवानी, द्वारिका शर्मा, अनूप रवानी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, कैलाश गाँधी, हेमलाल साहू, विनोद शर्मा सहित अन्य कई काँग्रेसजन व आम जनता ने बघेल जी का सम्मान किया।