यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई कोंडागांव द्वारा परिषद के नव मनोनीत प्रांतीय अध्यक्ष मेजर प्रवीण सिंह के प्रथम जिला कोंडागांव आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया l प्रांतीय अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात मेजर प्रवीण सिंह का यह प्रथम कोंडागांव प्रवास था उनके साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री किशोरी लाल साहू एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना का आगमन हुआ l प्रातः 6:30 बजे प्रांतीय अध्यक्ष मेजर प्रवीण सिंह के साथ समस्त अतिथियों ने डीएनके मैदान पहुंचकर परिषद द्वारा संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कोंडागांव जिला सहित विकासखंड बड़ेराजपुर एवं फरसगांव से आए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद एवं लंबी कूद का प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण एवं अनुशासन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र मिश्रा ने उद्बोधन में कोंडागांव संगठन की गतिविधियों एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया और प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिकों द्वारा युवाओं के भविष्य निर्माण एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करने हेतु लगातार निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर, सामाजिक जागरूकता अभियान एवं सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कोंडागांव परिषद से निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर नगर सेना में चयनित युवतियां भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l
इसके बाद मेजर प्रवीण सिंह के साथ समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण कोंडागांव संगठन के कार्यालय पहुंचे और भारतमाता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और संगठन का गीत गाया गया l इसके बाद समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया l इसके बाद बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कोंडागांव जिला इकाई के क्रियाकलापों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दिया l मेजर प्रवीण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव की ओर से समस्त अतिथियों को सॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l इसके बाद जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए समस्त अतिथियों , पूर्व सैनिकों, मातृशक्तियों और प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् के गगनभेदी जयघोष के साथ उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने राष्ट्र सेवा एवं संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लिया और स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव ,कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुंवर, बडेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रूपउ राम मरकाम, सदस्य श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, प्रेम सिंह देवांगन, रतिराम सोरी, सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, सहसचिव श्रीमती आकांक्षा तिवारी, श्रीमती ममता साहा, श्रीमती क्षमा यादव, श्रीमती ऐनु साहू, श्रीमती अंजू पवार , श्रीमती कविता ठाकुर, हीरा तालुकदार और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 150 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l
