यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर,
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ उत्तर बस्तर कांकेर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में “तारुण्य वार्ता” अभियान के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लारगांव मरकाटोला में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🌸
कार्यक्रम का संचालन रंजीता नुचार्य रेंजर लीडर एवं रूखमणी छाटा गाइड कैप्टिन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदुम सिंह ठाकुर सरपंच मरकाटोला द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा करायत संस्था प्राचार्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री यतीश चंद्र शुक्ल संस्था उप प्राचार्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती ईश्वरी टाडिया, श्रीमती हेमप्रभा कटबेर, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री किरण सिंह ठाकुर, लीना कोसमा रेंजर लीडर, श्रीमती लीना मरकाम, कु. हीना भोयर, रघुनंदन कोड़ोपी, लीलाधर जैन, पविन मंडावी सहित संस्था के स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा, पोषण एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही माहवारी से जुड़े भ्रम एवं झिझक को दूर करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता अपनाना प्रत्येक किशोरी एवं महिला के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने खुलकर चर्चा की तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना रहा
