*महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने पुराने बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नरेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नितीयों के कारण से देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल, खाद्य सामाग्री एंव सराफा (सोना, चांदी) की कितमों में लगातार बढोतरी से आम जनता पूरी तरह से प्रभावित हो रहे है। जिसके कारण मध्यम वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी तथा आम नागरिकों को आर्थिक संकटो का सामना करना पड़ रहा हैं और बढ़ती महंगाई के कारण से जनता में व्यापक आक्रोष व्याप्त है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 20/05/2026 को शाम 05:30 बजे पुराना बस स्टैण्ड कांकेर में मंहगाई के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर शहर / ग्रामीण द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई , राजेश भास्कर, यासीन कराणी,मनोज जैन, सुनील गोस्वामी, अजय रेणु, विजय यादव, मुकेश तिवारी, पुरुषोत्तम पाटिल, अजय भाषवानी ,सोमेश सोनी, ओम प्रकाश देवांगन, इशहाक अहमद, शिवांकित श्रीवास्तव, खोमेंद्र उइके, सत्यार्थ , रोशन आरा, भारती सलाम, लक्ष्मी सहारे, लता मंडावी, यासमीन खान, वीना जैन, संग्राम नेताम, के डी मिश्रा,चंद्रलोक सिंह, लतीफ मेमन, सुरेश नाग, टुकेश्वर साहू, राजू दूबे, सीमा मिश्रा, साधना सलाम, जन्नतुम बेगम,अमित साहू, शिवेंद्र जैन, रंजन गोस्वामी, प्रशांत, प्रतीक मेश्राम विनय ठाकुर हर्षदीप कावड़े सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।