भानुप्रतापपुर।ब्यूरो
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। संगठन के भीतर खींचतान और आपसी मतभेदों के कारण कई कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के अलग-अलग गुट सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल पुर्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव में उपाध्यक्ष पद को लेकर हुए खींचतान से शुरु हुई गुट बाजी कांग्रेस में लंबे समय से गुटबाजी की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नेताओं के बीच तालमेल की कमी के चलते हाल ही के बीते महिनो में स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कुर्सी तक उछलने की बाते सामने आई थी
गत दिनों कांग्रेस के कद्दावर नेता संगठन के सूत्रधार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का आगमन नगर मे हुआ जिनके नगर के प्रवेश द्वार पर कांग्रेस के एक गुट ने स्वागत किया किया तो संगठन खेमा ने मुख्य चौक मे ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया जिसे लेकर अब नगर लोगो के बीच चर्चा का महौल बना हुआ है ।
वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते स्थिति नहीं संभली तो आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
फिलहाल भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस में चल रही गुटबाजी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस अंदरूनी विवाद को खत्म कर संगठन को कितना मजबूत बना पाता है।
