*बालोद के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

 

राजिम में 8 एवं 9 मई 2026 को छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन (एम) एवं यूनिट ऑफ पावर लिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन से संबद्ध राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालोद जिले के खिलाड़ियों कु. भूमि नेभवानी एवं यश राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया।

17 वर्षीय कु. भूमि नेभवानी ने सब जूनियर महिला वर्ग की 58 किलोग्राम श्रेणी में भाग लेते हुए फुल पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस, ओपन डेडलिफ्ट एवं ओपन स्क्वाट स्पर्धाओं में कुल 4 स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन स्क्वाट – 60 किलोग्राम, बेंच प्रेस – 35 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट – 70 किलोग्राम रहा। कुल 165 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भूमि इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक एवं प्रथम स्थान प्राप्त कर बालोद एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर चुकी हैं।

वहीं 19 वर्षीय यश राजपूत ने जूनियर पुरुष वर्ग की 66 किलोग्राम ओपन बेंच प्रेस स्पर्धा में 60 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश इससे पूर्व कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बालोद जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

दोनों खिलाड़ी पूर्व में आगरा, उत्तरप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आगामी अगस्त माह में पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दोनों खि