*संघ के सतत् संघर्षों का परिणाम नर्सिंग ऑफिसर पदनाम* – *छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर मेकाहारा रायपुर के नर्सेस डे के एक कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सों की सेवा ,समर्पण त्याग को देखते हुवे उनके सम्मान में पदनाम परिवर्तन की घोषणा करते हुवे कहा कि अब से नर्सों को *स्टाफ नर्स की जगह *नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर को *सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कहा* *जाएगा* । स्वास्थ्य मंत्री की इस घोषणा से पूरे प्रदेश भर की नर्सेस गौरवान्वित हुई सभी नर्सिंग समुदाय में इस बात से खुशियों की लहर देखने को मिल रही है । स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली नर्सों को आज उनका हक और सच्चा सम्मान मिला है
छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस घोषणा से प्रसन्न होकर श्याम बिहारी जी को धन्यवाद आभार देने उनके सिविल लाइन स्थित बंगले में देर शाम पहुंचकर धन्यवाद और आभार प्रदर्शन किया चर्चा के दौरान संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि संघ के कठिन एवं सतत संघर्षों का परिणाम है ,नर्सिंग ऑफिसर पदनाम इस बार नर्सों ने मंत्री जी पर भरोसा जताया कि इतने वर्षों के संघर्षों के बाद जिस तरह संघ की यह एक मांग पूरी हुई है । उसी तरह अन्य लंबित जायज मांगें भी मंत्री जी जल्द पूरी करेंगे आज उनसे वेतन विसंगति, स्टाइफंड कटौती एरियर्स,एक संभाग से दूसरे संभाग में स्थानांतरण संबंधी अन्य जायज मांगों के संबंध में भी चर्चाएं हुईं हैं मंत्री जी ने उन पर भी अधिकारियों से मीटिंग कर उनसे चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया है । इस अवसर पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानकुंवर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष तृप्ति साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता वर्मा , जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंहा,उमेश सिन्हा सहित ढेरों पदाधिकारी उपस्थित रहे।