*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दंत चिकित्सक डॉक्टर शिल्पा देवाँगन ने सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 54 युवक एवं युवतियों के दांतों का चेकअप किया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दंत चिकित्सक डॉक्टर शिल्पा देवाँगन ने सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 54 युवक एवं युवतियों के दांतों का चेकअप किया और दांतों, मसूड़ों और मुंह से जुड़ी समस्याओं के निदान, उपचार और रोकथाम हेतु निशुल्क परामर्श दिया l डॉ शिल्पा देवांगन ने युवाओं को बताया कि सुबह और रात को खाने के बाद ब्रश करें। मसूड़ों की बीमारियों से बचने के लिए फ्लॉसिंग (धागे से सफाई) करना भी बहुत जरूरी है। सही तकनीक से ब्रश करें l ब्रश को मसूड़ों से 45 डिग्री के कोण पर रखकर हलके हाथों से सर्कुलर मोशन में ब्रश करें। बहुत ज़ोर से ब्रश न करें, इससे इनेमल को नुकसान हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें l कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करें, जो दांतों की जड़ों को मजबूत करते हैं। मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए जैसे टॉफी, चॉकलेट, और कोको-कोला जैसे मीठे और अम्लीय पेय पदार्थों का सेवन कम करें, क्योंकि ये दांतों में सड़न का कारण बनते हैं। भरपूर पानी पिएं l दिन भर में पर्याप्त पानी पीने से मुंह में लार बनती है, जो दांतों में फंसे भोजन के कणों और एसिड को धोकर साफ करती है। जीभ की सफाई अच्छे से करनी चाहिए l जीभ पर भी बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, इसलिए टंग क्लीनर का उपयोग करें। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दांतों पर दाग लगते हैं और मसूड़ों की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से दांतों की जांच जरूर कराएं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं सदस्य श्रीकांत तिवारी के द्वारा डॉक्टर शिल्पा देवांगन को शॉल एवं श्रीफल देखकर सम्मानित किया और उनके द्वारा युवाओं का निशुल्क में डेंटल चेकअप करने के लिए परिषद की ओर से आभार व्यक्त किया गया l