*मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई के लिए मृत्यु उपरान्त अंतिम इक्छा के तहत परिवारजनो ने किया देहदान*

विनोद जैन
बालोद. बालोद जिला अंतर्गत गुंडरदेही विकास खंड के ग्राम कुरदी के रहने वाले स्व अलख राम साहू का आकस्मिक निधन हो गया जिसके बाद उनके द्वारा पूर्व मे अपनी मृत्यु पश्चात अपने देह को मेडिकल कॉलेज को दान देने देहदान की घोषणा की थी जिसका पालन करते हुए उनके पारिवारिक जनो ने उनकी अंतिम इक्छा को पूरा करते हुए आस्था बहुददेशिय कल्याण संस्था भिलाई को इसकी जानकारी वहाँ के सदस्यों ने आकर अंतिम विधि विधान के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज हेतु ले जाया गया इस पुनीत कार्य के चलते सभी समाज और वर्गों ने परिवार के लोगो की सराहना भी की ज्ञात हो की स्व अलख राम साहू तहसील गुंडरदेही साहू समाज के उपाध्यक्ष भी रहे हैँ वह वर्तमान मे बस्तर के बचेली मे भी रहा करते थे वहाँ भी सामाजिक कार्यो मे अपनी अग्रणी भूमिका के कारण अपनी पहचान बना चुके थे उनके निधन से ग्राम कुरदी सहित आसपास के अंचलो मे उनके निकतम लोगो मे उनके जाने का गम भी देखा गया उनसे जुड़े लोगो ने बताया की वह एक जिंदादिल और मिलनसार व्यक्ति थे हमेशा लोगो के सुख दुख मे खड़े रहने वाले सरल इंसान थे उनके जाने से हम सभी को एक गहरा आघात लगा है उनकी पूर्ति नहीं की जा सकती